preloader-logo
Close
September 17, 2025
दैनिक समाचार

सरवाड़ भाजपा शहर मण्डल ने पौधारोपण कर श्यामप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ आशुतोष त्रिपाठी सरवाड़ भाजपा शहर मण्डल व प्रदेश नेतृत्व एवम् जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के निर्देशानुसार व विधायक शत्रुघ्न गौतम के मार्गदर्शन से भाजपा शहर मण्डल सरवाड अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक के नेतृत्व में आज भीमेश्वर महादेव मंदिर में महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर पौधारोपण करके पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर शहर महामन्त्री कुशल किशोर सोनी ने एक देश मे दो विधान, दो प्रधान व दो निशान के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके विचारों सिद्धान्तों पर चलकर देश सेवा का कार्य करने पर जोर दिया


करइस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक दुर्गा लाल माली ने पौधारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण का बहुत बड़ा कदम बताया व एक पौधा मां के नाम की शुरुआत की इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक महामन्त्री कुशल किशोर सोनी पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली पूर्व मण्डल अध्यक्ष चैन सिंह पगारिया उपाध्यक्ष कैलाश घारू शक्ति केन्द्र संयोजक भगवान भट्ट शक्ति केंद्र संयोजक मोखम खटीक, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी मुकेश माली युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली पार्षद गणेश माली पार्षद सुरेश माली सूर्य प्रकाश छिपा, ईमरान तंवर,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Share