preloader-logo
Close
September 17, 2025
दैनिक समाचार

राज्यपाल कटारिया ने पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री शाह रक्षा मंत्री सिंह लोकसभा स्पीकर बिड़ला से शिष्टाचार भेंटकर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर किया मंथन

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज योगेश जोशी उदयपुर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब देश के गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की राज्यपाल कटारिया और गृहमंत्री शाह के बीच असम के बाढ़ प्रभावितों की यथासंभव मदद करने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर मंथन हुआ गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल कटारिया को असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और कानून व्यवस्था लगातार बहाल बनाए रखने का आश्वासन प्रदान किया गृहमंत्री शाह से राज्यपाल कटारिया की राजस्थान की वर्तमान राजनीति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई इसके बाद राज्यपाल कटारिया ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गर्मजोशी से मुलाकात कर असम और मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया राज्यपाल कटारिया का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर काफी मंथन हुआ इसके बाद राज्यपाल कटारिया ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की स्पीकर बिड़ला ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राज्यपाल कटारिया से विविध विषयों पर चर्चा हुई यह जानकारी उदयपुर शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने दी


Share