preloader-logo
Close
July 31, 2025
दैनिक समाचार

व्यंकटेश मंदिर में ठाकुरजी का भव्य नौका विहार

Share

*व्यंकटेश मंदिर में ठाकुरजी का भव्य नौका विहार*

राजस्थान धड़कन न्यूज नरेश व्यास शाहपुरा-
शाहपुरा के वेंकटेश भगवान मंदिर, कलिंजरी गेट पर रविवार को श्रद्धा, भक्ति और सौंदर्य से परिपूर्ण अनुपम आयोजन में ठाकुर जी का नौका विहार सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में 15,000 लीटर क्षमता वाला भव्य कृत्रिम जलकुंड तैयार किया गया, जिसमें रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाई गई नौका में ठाकुरजी को विराजित किया गया। जलकुंड में झूला झुलाने और नौका विहार के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि यह आयोजन मंदिर की परंपरा को जीवंत रखने और श्रद्धालुओं को ठाकुरजी की लीला से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और प्रेम के साथ ठाकुरजी को जलकुंड में नौका पर आरूढ़ कर आरती और झूला सेवा का पुण्य लाभ लिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि मंदिर प्रांगण को आकर्षक विद्युत सजावट, पुष्पों और पारंपरिक सजावटी वस्तुओं से सजाया गया था। मंदिर भजन और भक्तिगीतों से वातावरण गूंज रहा था, जिससे संपूर्ण स्थल भक्तिरस में डूब गया।
इस आयोजन में नगर के सैकड़ों परिवारों, महिला मंडलों, बच्चों व बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने घर से ठाकुरजी को लाकर इस दिव्य जलविहार का हिस्सा बने।

समारोह का समापन आरती और पुष्प वर्षा के साथ हुआ। भक्तों ने इस आयोजन को एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बताया, जो लंबे समय तक स्मृति में जीवित रहेगा।


Share