preloader-logo
Close
September 17, 2025
दैनिक समाचार

सरवाड: सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केन्द्र बूथ 58 की मीटिंग हुई सम्पन्न

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ आशुतोष त्रिपाठी सरवाड़ प्रदेश नेतृत्व व जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को लेकर मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक की अध्यक्षता में व मण्डल संयोजक कुशल किशोर सोनी के सानिध्य में भाजपा शहर मण्डल सरवाड की मीटिंग सम्पन्न हुई इस अवसर पर प्यारेलाल खटीक ने बताया कि आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्य बनने के बाद यह अभियान शुरू हुआ है वहीं सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को व पार्टी समर्थित सभी आमजन सदस्य बन सकते है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के परिवार में शामिल हो सकते है अधिकाधिक सदस्य बने और बनाये ओर पार्टी से जोड़ने का कार्य करें इस बैठक में आज 100 से ज्यादा सदस्य बनने पर सभी को बधाई दी व प्रथम सदस्य महिला मोर्चा महामन्त्री मंजुला पंचोली द्वितीय सदस्य महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया व तृतीय सदस्य युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली के बनने पर शुभकामनाएं दी और सरवाड मण्डल से 3 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार करने का संकल्प लिया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक मण्डल उपाध्यक्ष कैलाश घारू बूथ अध्यक्ष अचलू सेवता बूथ अध्यक्ष घिसा लाल माली बूथ अध्यक्ष पिंटू माली बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा पार्षद गणेश माली पार्षद कालू माली युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया मंजुला पंचोली मुकेश खींची नोरत माली नरेन्द्र कंजर भागचंन्द चापा सज्जन सिंह राठौड़ अजय घारू ताराचंद माली राधेश्याम माली शिवराज खटीक गणेश खटीक सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Share