preloader-logo
Close
February 16, 2025
Uncategorized

वसुंधरा राजे सिंधिया ने सीसवाली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ अरविन्द गौतम सीसवाली।बारा झालवाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रताप चौक बस स्टैंड सीसवाली पर शुक्रवार को नुक्कड़ सभा संबोधित किया उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा देते हुए केंद्र में मोदी सरकार बन रही है।उन्होंने कहा मोदी सरकार देश हित में जो कार्य किए है वह सबके सामने है।देश की विकास दर में बढ़ोतरी हुई है।कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।उन्होंने 26 अप्रैल को ज़्यादा से ज़्यादा मतदान भाजपा प्रत्याशी जिताने की अपील की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया का बीच में हुआ माइक बंद बिना माइक के संबोधित किया।इससे पूर्व सीसवाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया।इससे पूर्व वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।और चुनाव का फ़ीड बैक लिया।


Share