preloader-logo
Close
February 12, 2025
दैनिक समाचार

जिला पुलिस अधीक्षक केकडी द्वारा आमजन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ कैलाश चन्द माली केकडी विनीत कुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक जिला केकड़ी के निर्देशानुसार कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, केकडी एवं समस्त थानाधिकारीयो को निर्देशित किया गया कि दिनांक 12.06 2024 को राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस दिवस मनाया जायेगा उसी उपलक्ष में आज दिनांक 10.06.2024 को समस्त पुलिसकर्मीयो द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं समस्त थानो में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे हर्षित शर्मा, वृताधिकारी वृत केकडी एव कुसुमलता पु०नि०, भोलाराम उ०नि०, भंवर लाल उ०नि०, एवं ग्राम रक्षक व महिला सखी कुशपाल, प्रियंका देवी, मेहराज देवी, शम्भू देवी, कृष्णा देवी व समस्त पुलिस स्टाप उपस्थित हुये। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रागंण में कुल 50 पौधे लगाये व समस्त पुलिस थानो/चौकी मे पुलिस स्टाप, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, शांति समिति के सदस्यो द्वारा 200 पौधो का वृक्षारोपण किया गया। जिला केकड़ी में पुलिस द्वारा कुल 250 पौधे लगाये गये।


Share