preloader-logo
Close
February 15, 2025
दैनिक समाचार

जिला कलेक्टर के नवाचार से गांव–ढाणी तक वंचित परिवार जुड़ेंगे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज योगेश जोशी सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के नवाचार से जिले के सभी वंचित पात्र परिवार भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओ को पहुंचाने के लिए जिला सलूम्बर में नवाचार के रूप में पहल योजना पहुंचे हर घर तक लाभ प्रारंभ की जा रही हे जिसके तहत जिले के समस्त राजस्व गांवों के प्रत्येक व्यक्ति का सर्वे करवाया जा रहा है सर्वे उपरांत प्रारम्भिक तौर पर पात्र पाए गए लाभार्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदन हेतु जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाना है पंचायत समितियों द्वारा उक्त कैम्पों की तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है अधिक से अधिक लोगो तक उक्त कैम्पों के आयोजन की सूचना पहुंचाने हेतु समस्त विकास अधिकारीयो को निर्देशित किया गया है की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कैम्प के आयोजन की दिनांक चस्पा करवाना तथा स्थानिय कर्मचारी व जनप्रतिनिधिगण द्वारा कैम्प में मिलने वाले लाभ का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिले में ऐसे पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं के लाभ को पहुंचाना है जो आज दिनांक तक योजनाओ के लाभ से छूटे हुए हैं इसके साथ ही योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रचार—प्रसार और जागरूकता पैदा करना है जिससे अधिक से अधिक आमजन तक योजनाओ का लाभ पहुंचे और पंचायत समिति के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि जिले में 5 जुलाई 2024 से ग्राम पंचायतों में कैम्प इस प्रकार से आयोजित किये जायेंगे:—

*पंचायत समिति सराडा*

ग्राम पंचायत बाणाकला में 5 जुलाई, डेलवास में 8 जुलाई, निंबोदा में 9 जुलाई, कातनवाडा 10 जुलाई, ढेलाई 11 जुलाई, खरबर अ 12 जुलाई, केजड़ 15 जुलाई, सराडा 16 जुलाई, सेपुर 18 जुलाई, खरबर बी 19 जुलाई, थाणा 22 जुलाई, नठारा 23 जुलाई, डिंगरी 24 जुलाई, उदपुरिया जागीर 25 जुलाई, परसाद 26 जुलाई, पाल सराडा 29 जुलाई, सगतडा 30 जुलाई, खोड़ी महुडी 31 जुलाई, बलुआ 1 अगस्त, सर्सिया 2 अगस्त, कलात 5 अगस्त, नाल हल्कार 6 अगस्त, चावंड 7 अगस्त तक सराडा पंचायत समिति के विभिन्न ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण राजीव गांधी केंद्रो पर एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

*पंचायत समिति लसाड़िया*

ग्राम पंचायत बेडावल में 8 जुलाई, आंजनी 9 जुलाई, बेडास 10 जुलाई, देवलिया 11 जुलाई,ओवरा 12 जुलाई, सती की चोरी 15 जुलाई, धावड़ी 16 जुलाई, बलिचा 18 जुलाई, भरेव 19 जुलाई, अग्गड 22 जुलाई, चंदाजी का गुड़ा 23 जुलाई, मानपुरियो का गुड़ा 24 जुलाई, लकुकालेवा 25 जूलाई, आरनिया 26 जुलाई, कुण 29 जुलाई, खजुरी 30 जुलाई, ढिकिया 31 जुलाई, घाटा उर्फ सिंघावतो का खेड़ा 1 अगस्त, कालीभीत 2 अगस्त, ढाईखेड़ा 5 अगस्त, धोलिया 6 अगस्त, लसाड़िया 7 अगस्त, शोभजी का गुड़ा 8 अगस्त, टेकण 12 अगस्त, धामनिया 13 अगस्त, टटाकिया 14 अगस्त तक एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

*पंचायत समिति सेमारी*

ग्राम पंचायत कानपुर में 10 जुलाई, उदात फला 11 जुलाई, घोड़ासर 12 जुलाई, राठौडा 15 जुलाई, कालीघाटी 16 जुलाई, ईटाली 18 जुलाई, भोराई 19 जुलाई, मल्लाडा 22 जुलाई, शक्तावतो का गुड़ा 23 जुलाई, बडावली 24 जुलाई, सदकड़ी 25 जुलाई, चंदोड़ा 26 जुलाई, सु. खेड़ा 29 जुलाई, धनकावाडा 30 जुलाई, कुंडा 31 जुलाई, जांबुडा 1 अगस्त, टोकर 2 अगस्त, उपलाफला सदकड़ी 5 अगस्त तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

*पंचायत समिति सलूम्बर*

ग्राम पंचायत माकड सीमा में 10 जुलाई, घाटी 11 जुलाई, खरका 12 जुलाई, चिबोड़ा 13 जुलाई, करावली 15 जुलाई, नोली 16 जुलाई, धारोद 18 जुलाई, डगार 19 जुलाई, अदकालिया 20 जुलाई, जवारडा 22 जुलाई, डाल 23 जुलाई, कडुणी 24 जुलाई, प्रतापपुरा 25 जुलाई, ईडाणा 26 जुलाई, बस्सी झुंझावत 27 जुलाई, गिंगला 29 जुलाई, डांगीवाड़ा 30 जुलाई, ओरवाड़िया 1 अगस्त, ईसरवास 2 अगस्त, टोडा 3 अगस्त, गावड़ा पाल 5 अगस्त, सेरिया 6 अगस्त, थड़ा 7 अगस्त, बामनिया 8 अगस्त, बरोडा 10 अगस्त, सराडी 12 अगस्त, बस्सी सामचौत 13 अगस्त, मैथुडी 14 अगस्त, कांट 16 अगस्त, ईटाली खेड़ा 17 अगस्त, लांबी डूंगरी 20 अगस्त, खेराड 21 अगस्त, गुदेल 22 अगस्त, उथरदा 23 अगस्त तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

*पंचायत समिति झल्लारा*

ग्राम पंचायत समोडा 10 जुलाई, भोशपुर 11 जुलाई, देवगांव 12 जुलाई, धौलागिर खेड़ा 13 जुलाई, जोधपुर खुर्द 15 जुलाई, पायरा 16 जुलाई, देवला कला 18 जुलाई, मोरीला 19 जुलाई, अमलवा 20 जुलाई, बुडेल 22 जुलाई, झल्लारा 23 जुलाई, मातासुला 24 जुलाई, कल्याणा कला 25 जुलाई, अम्लोदा 26 जुलाई, जेताणा 27 जुलाई, मानपुर 29 जुलाई, मांडली 30 जुलाई, हडमतिया कला 31 जुलाई, झरमाल 1 अगस्त, घटेड 2 अगस्त, वीरवा कला 3 अगस्त, भबराणा 5 अगस्त, बनोड़ा 6 अगस्त, कराकला 7 अगस्त, सरवणी 8 अगस्त, खोलडी 10 अगस्त, साजनोत 12 अगस्त, निंबोदा 13 अगस्त, मालपुर 14 अगस्त तक विभिन्न ग्राम पंचायत में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

*पंचायत समिति जयसमंद*

ग्राम पंचायत गामड़ी 8 जुलाई, बड़गांव 9 जुलाई, धावड़िया 10 जुलाई, अमरपुरा 11 जुलाई, पहाड़ी 12 जुलाई, नईझर 15 जुलाई, सेमाल 16 जुलाई, वीरपुरा 18 जुलाई, सल्लाडा 19 जुलाई, केवड़ा कला 22 जुलाई, पिलादर 23 जुलाई, सिंगटवाड़ा 24 जुलाई, अदवास 25 जुलाई, झाड़ोल 26 जुलाई, ओडा 29 जुलाई, बगुरवा 30 जुलाई, पाडला 31 जुलाई, श्यामपुर 1 अगस्त, पलोदडा 2 अगस्त, गातोड 5 अगस्त, जावद 6 अगस्त, नेवा तलाई 7 अगस्त, देवपुरा 8 अगस्त, भलाडिया 12 अगस्त तक ग्राम पंचायतो में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने संबंधित कैम्प प्रभारी को निर्देशित किया है कि कैम्प स्थल पर सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जावें


Share