preloader-logo
Close
March 12, 2025
दैनिक समाचार

किसान संघ की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ गजेन्द्र लखारा बांसवाड़ा भारतीय किसान संघ संभाग बांसवाड़ा का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग 7 जून शुक्रवार को विद्यानगर महाविद्यालय सागवाड़ा में संभाग अध्यक्ष रणछोड़ भाई चोखना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ की प्रदेश जैविक प्रमुख प्रहलाद भाई साहब बूंदी रहे विशिष्ट अतिथि चित्तौड़ प्रांत के संगठन महामंत्री अंबालाल संगठन महामंत्री परमानंद भाई प्रांत प्रमुख देवेंग भाई संभाग उपाध्यक्ष मोगजी भाई सम्भाग जैविक प्रमुख गोपाल प्रतापगढ बांसवाड़ा एवम डूंगरपुर जिला अध्यक्ष खेमजी भाई एवम गोविन्द राम जिला सरक्षक गौरीशंकर सिलोही किसान संघ के अभ्यास वर्ग में पदाधिकारियो एवम किसानों को पूर्व पशु डॉक्टर त्रिलोकेश्वर सिंह कुआं ने पशुधन के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि कैसे पशुपालन करना है उसका आवास क कैसा होना चाहिए साथ ही पशुओं में नई-नई बीमारी के क्या लक्षण होते हैं और उसके समाधान के लिए घरेलू उपाय क्या करना है एवम पशुओं की सुरक्षा के बारे में विशेष किसानों को मार्गदर्शन दिया वमासा गौशाला के संचालक वीरेंद्र सिंह जी ने बैठक में गौ सेवा एवं गौ आधारित कृषि को बढावा देने के लिए किसानों को मार्ग दर्शन दिया कृषि सुपरवाइजर हर्षद पंड्या साबका ने किसानों को संबोधित करते हुए किसानो को बताया कि वर्तमान राज्य एवम केंद्र सरकार की किसानी के लिए क्या क्या योजनाएं चल रही है और किसानी को जायदा से ज्यादा इस योजनाओं का लाभ ले कर अपनी कृषि को बढ़ावा देना है साथ फसलों में होने वाले बीमारियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केसे नई नई कृषि फसलों में बीमारियों के क्या लक्षण होते हैं और उसके किसानो को अपनी फसल को केसे बचाना है प्रदेश जैविक प्रमुख पहलाद भाई साहब बूंदी ने बैठक में किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि धरती माता एवम मानव जाति को बचाना है तो अब किसानो को गो आधारित जैविक कृषि की ओर बड़ावा देना पड़ेगा पिछले 50 वर्षो से रासायनिक उर्वरकों एवम कीटनाशकों का जायदा उपयोग कृषि में करने से आज भारत में नई नई बीमारियां कैंसर हार्टेक शुगर आदि कई भयंकर बिमारिया मानव जाति को ख़त्म कर रही है एवम कृषि भूमि भी धीरे धीरे बंजर होती जा रही है अतः धरती माता एवम मानव जाति को बचाना है तो देश के किसानो को गो आधारित जैविक कृषि की ओर बढ़ावा देना पड़ेगा सरकार को भी अब इस और विशेष ध्यान दे कर किसानो को जैविक कृषि के लिए नई सरकारी योजना बना कर प्रेरित करना चाहिए प्रांत संगठन मंत्री परमानंद भाई साहब ने सभी पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ वर्तमान में किसानों के लिए क्या कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में समस्त ग्राम इकाई एवम तहसील कार्यकरिणियो को मजबूत कर किसानों की विभिन्न समस्यायों को जिला प्रशासन एवम सरकार तक पहुंचा कर उसका समाधान करवाना है साथ ही संगठन मंत्री ने आने वाले दिनों में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रदेश एवम प्रांत के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी बैठक में संभाग जैविक प्रमुख गोपाल भाई साहब ने किसानो को 7 प्रकार के जैविक खाद बना कर उसका उपयोग कैसे किया जाए उसके बारे में मार्ग दर्शन दिया बैठक का संचालन संभाग मंत्री नटवरलाल कलाल बांसवाड़ा ने किया बैठक में डूंगरपुर बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिले की कार्यकारिणी तीनों जिलों में निवास करने वाले राष्ट्रीय संभाग प्रदेश प्रांत जिला कार्यकारिणी एवं तीनों जिलों की सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग में तीनों जिलों से पधारे हुए पदाधिकारी एवं किसानों का संभाग अध्यक्ष रणछोड़ भाई चोखना बांसवाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया


Share