कारगिल विजय दिवस पर शहीदो को दी श्रद्धांजलि
राजस्थान धड़कन न्यूज़ कैलाश चन्द माली जिला केकड़ी में पूर्व सैनिक संगठनों द्वारा जय जवान जय किसान स्मारक पर कारगिल के उन योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिन्होंने भारत की अखंडता के लिए अपने जीवन की आहुतियां दी। आज ही के दिन 25 वर्ष पूर्व हमारे पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान द्वारा हमारे राष्ट्र गौरव हिमालय की दुर्गम चोटियों पर अपना कब्जा जमा लिया था। यह एक प्रकार का विकट युद्ध था। जिसमें दुश्मन हमारे भारतीय जांबाजों से कहीं ऊपर चोटियों पर बैठा हुआ था।हमारे सैनिकों ने कहीं सैकड़ो फीट नीचे से रेंगते हुए जाकर छुपे हुए देश के दुश्मनों का दांत खट्टे किए। दुनिया के सबसे कठिन युद्ध में भारतीय जांबाजों ने अपने राष्ट्र के गौरव को कायम रखते हुए सैकड़ो योद्धाओं ने अपनी प्राणों की आहुतियां दी हजारों सैनिक अंग भंग हुए। कइयो का आज तक अता पता नहीं है ऐसे दुर्गम युद्ध को जीतने के लिए जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है उन बलिदानियों को आज हम 25 वां कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उक्त कार्यक्रम में केकड़ी जिले के जिला कलेक्टर श्वेता चौहान पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल मुख्य अतिथि रहे समारोह केकड़ी गौरव सेनानी संगठन के संरक्षक कर्नल दुर्गा लाल रेगर विशिष्ट अतिथि वेटरन्स एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सिपाही कालूराम माली अतिथि गौरव सेनानी प्रकोष्ठ केकड़ी अध्यक्ष बलवीर सिंह रहे सभी अतिथियों ने अपनी शाब्दिक श्रद्धांन्जली दी कार्यक्रम में पूर्व सैनिक महावीर सैनी देवराज सिंह बद्रीलाल रेगर नरेंद्र सिंह हरलाल दुर्गा सिंह, गोपाल कच्छावा सुरेंद्र सिंह शराफत अली जीवन सिंह राम गोपाल गंगा सिंह शराफत अली व प्रबुद्ध जन महेश बोहित देवव्रत आसाराम माली के साथ अनेक आम नागरिकों का भी उक्त कार्यक्रम में सहयोग प्राप्त हुआ पूर्व सैनिकों ने अपने कर कमलों द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये संचालन कालूराम माली पूर्व सैनिक ने किया।