preloader-logo
Close
February 12, 2025
दैनिक समाचार

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ शंकर लाल बैरवा केकड़ी राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान के तत्वावधान में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया सबसे पहले सरस्वती वंदन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विषय प्रवर्तन डॉ रजनी द्वारा किया गया। डॉ रजनी ने बताया कि हमारे शास्त्रों के अनुसार गुरु वह रोशनी है जो हमें अंधकार से दूर ले जाता है और सही मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अनिल गुप्ता ने भारत के तीन मुख्य ऋषियों, महर्षि वाल्मिकी, विश्वामित्र तथा वेदव्यास जी के बारे में व्याख्या दी और बताया कि महर्षि वेदव्यास जी की जयंती को गुरु पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। मूलतः इन्होंने ही भारत में गुरु-शिष्य परंपरा को प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि एक बालक के चरित्र को गढ़ने में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने अपने व्याख्यान में शिक्षा प्रणाली में हुए बदलावों के बारे में बताया और भारत के महापुरुषों का शिक्षा की महत्ता को बनाए रखने में किए गए प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्वरूप राष्ट्र केंद्रित तथा संस्कृति से भरपूर होना चाहिए अध्यक्षीय उद्बोधन प्रोफेसर चेतन लाल रेगर ने बताया कि गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर है।उन्होंने कहा कि बिना गुरु के जीवन मे उन्नति संभव नहीं है तथा गुरु का महत्त्व जीवन में सर्वश्रेष्ठ होता है। इसके अतिरिक्त छात्रा सोनालिका प्रजापत ने कविता तथा छात्र विष्णु कुमार ने अपने विचारों के माध्यम से गुरु की महत्ता पर अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता चौहान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इकाई सचिव माया पारीक ने किया। कार्यक्रम में देवीलाल जोशी डॉ कोमल डॉ. शिखा ज्योति मीना विकास कुमार शहज़ाद अली एल आर लोधा सुरेश कुमार उपस्थित रहे।


Share