preloader-logo
Close
March 14, 2025
दैनिक समाचार

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 उदयपुर शहर की जिला टीम गठित , शक्तावत जिला संयोजक नियुक्त

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज योगेश जोशी उदयपुर भाजपा उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के बाद भाजपा के पहले व्यापक जनसंपर्क अभियान जिसमें भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार कर समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों के लोगों को भाजपा से जोड़ने हेतु भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का आगाज किया गया है जिसमें 10 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 18 वर्ष या अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा की विधान की धारा संकल्प मूल दर्शन और निष्ठाओ को स्वीकारता है उन्हें ऑनलाइन माध्यमों से या पेपर फॉर्म के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा इस अभियान को लेकर उदयपुर शहर जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत को अभियान का जिला संयोजक मनोनीत किया गया एवं जिला मंत्री अमृत मेनारिया मंडल प्रभारी किरण तांतेड़ मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जोशी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश गोस्वामी एवं एससी मोर्चा जिला मंत्री राजेश गवारिया को सहसंयोजक नियुक्त किया गया


Share