भाजपा देहात की सदस्यता अभियान कार्यशाला 25 अगस्त रविवार को
राजस्थान धड़कन न्यूज योगेश जोशी उदयपुर भाजपा उदयपुर देहात की संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला 25 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में होगी जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यशाला के मुख्य वक्ता बांसवाड़ा के पूर्व सांसद कनक मल कटारा होंगे वही जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी सांसद डा मन्नालाल रावत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान जिला प्रभारी आई एम सेठिया सह प्रभारी महेश शर्मा का विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन रहेगा
कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी में देहात जिले के प्रदेश व जिला पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री जिला एवं मंडल सदस्यता टीम मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री वर्तमान एवं पूर्व सांसद विधायक जिला प्रमुख उप प्रमुख प्रधान उप प्रधान नगर निकाय अध्यक्ष उपाध्यक्ष बोर्ड एवं निगम अध्यक्ष उपाध्यक्ष अपेक्षित रखे गए है