दैनिक समाचार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात
राजस्थान धड़कन न्यूज़ आशुतोष त्रिपाठी सरवाड़ भाजपा शहर मण्डल द्वारा शहर के प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी व कार्यक्रम सुबह 11 बजे टीवी पर लाइव सुना गया वहीं मोदी ने मानसून पूर्व की हुई वर्षाकाल में व मानसून के पश्चात खेतो में बुवाई पर जोर दिया व तालाबो व एनीकटों में पर्याप्त वर्षाजल के भंडारण व पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक महामन्त्री कुशल किशोर सोनी, पार्षद सुरेश माली,गणेश माली,बूथ अध्यक्ष महेश भटनागर, बूथ अध्यक्ष सूरज माली,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान मंसूरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया, ओबीसी मोर्चा मुकेश माली, सुखलाल प्रजापत सहित कई पदाधिकारियो ने अपने अपने शक्ति केंद्र के बूथ में कार्यक्रम को सुना वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घर पर भी टीवी पर मन की बात सुनी