preloader-logo
Close
April 18, 2025
दैनिक समाचार

सरवाड़: भाजपा शहर मण्डल ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा कार्य के साथ मनाई

Share

राजस्थान धड़कन न्यूज़ आशुतोष त्रिपाठी सरवाड़ भाजपा शहर मण्डल सरवाड अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सरवाड़ राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित करके व स्वच्छता अभियान चलाकर जयंती मनाई गई इस अवसर पर भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया गया वहीं सर्व प्रथम दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माला पहनाई गई व पुष्प अर्पित किए गए उसके बाद दिप प्रज्जवलन किया गया मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक एकात्ममानववाद व अंत्योदय के विचार के प्रणेता थे इनकी रीति नीति पर भाजपा आज अपनी सरकारों का विकास का ढांचा मजबूत कर रही है और आमजन के हितकारी योजनाओं को लागू कर रही है मोदी सरकार व राज्य सरकार युवा गरीब महिला व किसान के जनकल्याण समर्थित कई योजनाओं को लागू कर रही है सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक कुशल किशोर सोनी ने सदस्यता अभियान की जानकारी ली और बताया कि सरवाड शहर मण्डल में लगभग 2 हजार सदस्य बन चुके है और लगभग 7 सदस्यों ने सौ से अधिक सदस्य जोड़े है और पार्टी द्वारा दिये गए लक्ष्य को पूर्ण किया जायेगा इस अवसर पर मण्डल प्रभारी दुर्गा लाल माली ने सौ से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओ को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक पूर्व चेयरमैन दुर्गालाल माली पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह पगारिया महामन्त्री कुशल किशोर सोनी नंदकिशोर रेगर उपाध्यक्ष कैलाश घारू भगवान भट्ट कोषाध्यक्ष बंटी टाक मंत्री गणेश माली दीपक माली भगवती देवी रेगर विक्रम खींची मोखम खींची सज्जन सिंह राठौड़ सुरेश माली मुकेश माली युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया बूथ अध्यक्ष सूरज माली महेश भटनागर प्रवीण भटनागर नासिर मंसूरी सुखलाल प्रजापत पुखराज वर्मा मनोज सैनी ईश्वर हरवानी नरेन्द्र कंजर दर्शन जैन मुस्तफा गोरी कजोड़ माली सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Share